सुरजेवाला का दावा- मोदी राज में दलितों पर अत्याचार बढे, महिलाएं असुरक्षित
सुरजेवाला का दावा- मोदी राज में दलितों पर अत्याचार बढे, महिलाएं असुरक्षित
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए कहा कि मोदी के शासन में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। इसका आंकड़ा भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि दलित समाज पर अत्याचार की हकीकत अब सामने आ चुकी है। 

सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'दलित समाज पर अत्याचार की सच्चाई ! मोदी सरकार में 4 साल में-: 1. एस.सी महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले 37% बढ़े। 2. एस.सी महिलाओं पर यौन हमले 20% बढ़े। 3. एस. सी समाज पर हमले 18.8%बढ़े। साफ़ है, भाजपा शासन में एस.सी समाज असुरक्षित है।' ताजा आंकड़ों के अनुसार, पता चलता है कि देश में महिलाओं के खिलाफ जुर्म में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, विगत चार वर्षों में 66.7 फीसदी दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति की महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म के मामलों में 37 फीसदी का इजाफा हुआ है और 20 फीसदी दलित लोगों पर हमले हुए हैं। बता दें कि हाल ही में हुए हाथरस कांड के बाद से ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और इसके बाद से कांग्रेस महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार को घेर रही है।  

RBI के फैसले से सभी उद्योग है संतुष्ट, कही ये बात

कांगड़ा एयरपोर्ट से नई फ्लाइट शुरू करेगा स्पाइसजेट, यहाँ देखें शेड्यूल

SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, फेस्टिवल सीजन पर मिल रही है ये बेहतरीन सुविधा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -