हवन-पूजन कर नामांकन दाखिल करने पहुंची यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी
हवन-पूजन कर नामांकन दाखिल करने पहुंची यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी
Share:

रायबरेली : यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का यहां रोड शो जारी है। वे रायबरेली से 5वीं बार पर्चा दाखिल करेंगी। सोनिया ने पूजा और हवन भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। सोनिया इस सीट पर 2004 से प्रतिनिधित्व करती आ रहीं हैं। इस बार उनका मुकाबला कभी कांग्रेस में रहे दिनेश प्रताप सिंह से है। दिनेश को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। 

भागलपुर में बोले पीएम, कहा 23 मई के बाद फिर से मोदी सरकार बनेगी

ऐसा है रायबरेली का गणित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1967 से ही गांधी परिवार पूजा-पाठ करके ही कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए पहुंचता हैं। सोनिया भी उसी परंपरा का पालन करती आई हैं। रायबरेली सीट पर सपा-बसपा गठबंधन ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस सीट पर 5वें चरण में 6 मई को मतदान होगा। सोनिया ने साल 2004, 2006 के उपचुनाव, 2009 और 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। साल 1957 के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर उपचुनाव सहित 19 बार जीत दर्ज की है। 

लोकसभा चुनाव: माओवादियों की धमकी से भी नहीं डरीं 102 वर्षीय अम्मा, पहुंची मतदान केंद्र

अब तक ऐसा रहा दबदबा 

जानकारी के लिए बता दें इस सीट से कांग्रेस को 1977, 1996 और 1998 में हार का सामना करना पड़ा। आपातकाल के बाद 1977 में भारतीय लोक दल के राज नारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को हराया था। 1996 एवं 1998 में भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की। यहां से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू, शीला कौल और सतीश शर्मा चुनाव लड़ चुके हैं।

बारामुला: अलगाववादियों के मुंह पर करारा तमाचा, भारी मात्रा में वोट डालने पहुंचे मतदाता

लोकसभा चुनाव: महागठबंधन की वोटरों से अपील, कहा- महापरिवर्तन के पक्ष में दें वोट

Bhoot Police Poster : हॉरर कमेडी फिल्म का सामने आया पहला लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -