कांग्रेस ने ही छीनी किसानों से जमीन : वैकेया नायडू
कांग्रेस ने ही छीनी किसानों से जमीन : वैकेया नायडू
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को लेकर राहुल गांधी द्वारा अधिकांश मौकों पर यह कहा जाता है कि यह सरकार सूट-बूट की सरकार है। यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। यह ऐसी सरकार है जो कि किसानों की जमीन हड़पती है। इसी बात को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चिंतन बैठक में भी प्रमुखता से कांग्रेस के नेताओं द्वारा कहा गया। जिसके जवाब में भाजपा के आला नेताओं ने स्वर तेज़ कर दिए।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि कांग्रेस महापापी है। आखिर किसने किसानों की जमीन हड़पी है यह सामने है। कांग्रेस ने लाखों एकड़ जमीन किसानों से ले ली है अब वह घडि़याल की तरह रो कर खुद को निर्दोष बताना चाहती है। मामले में श्री नायडू ने यह भी कहा कि जमीन तो किसान के लिए उसकी मां की तरह है। किसानों से उनकी मां छिनने का काम कांग्रेस ने ही किया।  

एक तरह से किसान को लाचार और गरीब बनाने का काम तो कांग्रेस ने ही किया है। नायडू द्वारा यह कहा गया कि केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी द्वारा कांग्रेस पर पलटवार किया गया। उन्होंने कहा कि मथुरा में कांग्रेस का चिंतन नहीं चिंता शिविर था। आखिर हरियाणा में भूमि का उपयोग प्रकार किसने बदला था। यह विचार करने का कारण है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -