संजय को मिला कारण बताओ नोटिस
संजय को मिला कारण बताओ नोटिस
Share:

नई दिल्ली: मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम को पार्टी आलाकमान द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के विरूद्ध लिखे गए लेख को लेकर दिया गया है। इस मामले में पार्टी ने निरूपम से सफाई मांगी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक लेख लिखा गया था। इसके बाद से ही संजय निरूपम पर सवाल उठने लगे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनके निर्णयों के लिए जिम्मेदार बताया गया। इस पर कांग्रेस आलाकमान ने सवाल किए हैं। कांग्रेस दर्शन में यह बात भी शामिल की गई कि सोनिया गांधी के पिता फासिस्ट सिपाही थे। सोनिया गांधी ने 1998 में सरकार बनाने का असफल प्रयास किया। जवाहर लाल नेहरू को निर्णयों पर सवाल उठाए गए।

यह भी कहा गया कि यदि सरदार पटेल की बात को महत्व दिया गया होता तो कश्मीर, चीन की समस्या नहीं होती और नेपाल के साथ ही तिब्बत के मामले में परेशानी भी नहीं होती। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -