सिर पर हैं झारखंड के विधानसभा चुनाव, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद पड़ा है खाली
सिर पर हैं झारखंड के विधानसभा चुनाव, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद पड़ा है खाली
Share:

रांची: झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त है। डॉ अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से 9 अगस्त को इस्तीफा देने का ऐलान किया था। जिसके बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा अब कुछ ही हफ्तों में होने वाली हैं। ऐसे में कांग्रेस जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद को भरने के लिए कोशिशें कर रही है। क्योंकि चुनाव करीब है इसलिए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति चुनावी रणनीति के तहत हो सकती है।

झारखंड में लोकसभा चुनाव के बाद डॉ अजय कुमार के नेतृत्व पर लगातार सवाल उठ रहे थे। क्योंकि, लोकसभा के 14 सीटों में से कांग्रेस मात्रल एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में राज्य के नेता उन पर लगातार हमला बोल रहे थे और इस्तीफे का दवाब बना रहे थे। आखिरकार अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे ही दिया।

हालांकि, पद से इस्तीफा देने के बाद अजय कुमार ने कांग्रेस के कई नेताओं पर गंभीर इल्जाम लगाए थे। उन्होंने सुबोधकांत सहाय और बालमुचू जैसे कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने हित के लिए उन्हें टारगेट बनाया। हालांकि, फिलहाल कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार कर रही है। एक ऐसी रणनीति जिससे विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा लाभ मिले।

नक्सल प्रभावित प्रदेशों को लेकर अमित शाह ने की बैठक, 7 राज्यों के सीएम रहे मौजूद

G 7 समिट: कुछ ही देर में होगी मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, जम्मू कश्मीर पर हो सकती है चर्चा

जम्मू कश्मीर को लेकर कल होगी हाई लेवल मीटिंग, पुनर्गठन बिल लागु करने पर चर्चा संभव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -