लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, कांग्रेस ने बताया 'झंसापत्र'
लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, कांग्रेस ने बताया 'झंसापत्र'
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणापत्र पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस ने इसे 'झांसापत्र' और झूठ का गुब्बारा बताया है। कांग्रेस ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि इससे अच्छा होता कि भाजपा माफीनामा जारी कर लेती। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गत 5 वर्षों में भाजपा ने कुछ नहीं किया। 

भाई संजय के साथ पर्चा भरने पहुंची प्रिया, उर्मिला ने भी फाइल किया नॉमिनेशन

एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने कहा है कि, 'भाजपा और कांग्रेस के घोषणापत्र में स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है। कवर पेज पर हमारे घोषणापत्र में लोगों की भीड़ है, किन्तु भाजपा के घोषणापत्र में सिर्फ एक आदमी है।' उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र झूठ का गुब्बारा है। उन्होंने कहा है कि, 'भाजपा का घोषणापत्र साइट पर ही रह जाता है। पीएम कभी चायवाला, कभी चौकीदार, कभी कामदार और कभी फकीर और कभी कुछ और कहकर देश के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।' 

अपनी पार्टी को नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी को वोट देंगे शिवपाल यादव, लेकिन क्यों ?

पटेल ने कहा है कि, 'भाजपा जो वादे करती है, उन्हें कभी निभाती नहीं है। जिस तरह के वादे किए गए हैं, यह भी पूरे होने वाले नहीं है। 5 वर्षों में भाजपा को हिसाब देना चाहिए कि 2014 में नौकरी, किसानों और व्यापारियों के लिए जो वादे किए गए हैं उनका क्या हुआ। रोजगार के लिए कोई ठोस कदम भाजपा के घोषणापत्र में नहीं है। भाजपा के इस घोषणापत्र का देश से कोई लेना देना नहीं है। बहुत हो गया है, देश की आवाम अच्छी तरह से आपको जान चुकी है।' 

खबरें और भी:-

सचिन पायलट ने पीएम मोदी पर किया हमला, कहा- सवाल पूछने पर कह देते हैं राष्ट्रद्रोही

घोषणापत्र पर बोले पीएम, कहा- राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अन्त्योदय हमारा दर्शन और सुशासन हमारा मंत्र

सहारनपुर में होने वाली राहुल और प्रियंका की रैली पर मौसम की मार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -