कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने रचाई शादी, पार्टी के ही MLA के साथ लिए सात फेरे
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने रचाई शादी, पार्टी के ही MLA के साथ लिए सात फेरे
Share:

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस पार्टी की बागी MLA अदिति सिंह ने गुरुवार को पंजाब के कांग्रेस MLA अंगद सिंह के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गईं हैं। दिल्ली के जोरबाग में हुए इस विवाह समारोह में कई सियासी हस्तियों के अलावा तमाम गण्यमान्य लोग शामिल हुए। MLA अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस की विधायक हैं और अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से पहली दफा विधायक बने है। 
वह पंजाब के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।

दोनों विधायकों (अदिति और अंगद) के विवाह में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, यूपी के मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, MLA धीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री पंजाबी सिंह समेत पंजाब से कांग्रेस के कई विधायक व मंत्रियों ने भी शिरकत की। सामाजिक व अन्य क्षेत्रों की कई अन्य हस्तियों ने भी इस विवाह में शिरकत की। रिसेप्शन 23 नवम्बर को दिल्ली में ही होगा। इसके बाद नवांशहर में भी 25 नवम्बर को बड़ा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

विधायक अदिति सिंह ने शादी के कुछ वक़्त पहले एक इमोशनल ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दरअसल अदिति ने इस अवसर पर पिता के न होने पर दुःख जताते हुए लिखा था कि 'वह पापा को बहुत मिस कर रही है और अगर आज उनके पापा होते तो बहुत खुश होते।'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -