PM मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो CM के पत्रों का जवाब नहीं देते: अशोक गहलोत
PM मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो CM के पत्रों का जवाब नहीं देते: अशोक गहलोत
Share:

जयपुर: कांग्रेस (Congress) आज जयपुर (Jaipur Rally) में मंहगाई हटाओ रैली कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रैली को संबोधित किया और इस संबोधन में उन्होंने कहा, 'आज मुझे इस धरती पर खड़े होकर गर्व हो रहा है कि यहां कांग्रेस की सरकार है। मुझे पता है आज प्रदेश और देश की जनता बहुत संकट है और आप किस संकट से गुजर रहे हैं। आज ये महंगाई हटाओ रैली है। मुझे पता है आज किस लिए यहां आए हैं। क्योंकि आप महंगाई से त्रस्त है।' वहीं उनके अलावा इस रैली में सीएम अशोक गहलोत ने भी संबोधन दिया।

उन्होंने कहा, 'पूरे देश की जनता महंगाई से त्रस्त हैं। महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब पर पड़ती है। हम जानते हैं कि मोदी सरकार ने कुशासन से अगर किसी ने मुकाबला किया है तो वो राहुल गांधी हैं। जिस प्रकार से किसानों का आंदोलन एक साल से ज्यादा चलना का अध्याय है। आज पीएम को जनता से मांगनी पड़ रही है। आज हालात बहुत खराब है। महंगाई बढ़ाने का कारण केंद्र सरकार की नीति है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रही।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'कोरोना के समय हमने किसी को भूखा नहीं सोने दिया। पूरी जनता ने मिलकर हमारा साथ दिया। हम प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हैं लेकिन कोई जवाब नहीं आता। पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री होगे, जो सीएम के पत्रों का जवाब नहीं देते। ये सरकार घमंड में चल रही है। समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।' कुछ सूत्रों का कहना है कि राहुल (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ रैली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी शामिल हुई है और इस महारैली में अब राहुल गाँधी संबोधन दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही पार्टी के संगठन महासचिव रणदीप सुरेजवाला ने यहां कहा था कि, 'प्रस्तावित ‘महंगाई हटाओ महारैली (Congress rally against inflation) केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद करेगी।'

मोदी जी आप ये बताइए कि आपने 7 साल में क्या किया: प्रियंका गाँधी

केंद्र सरकार कभी विकास या महंगाई की बात नहीं करती: प्रियंका गाँधी

महंगाई हटाओ रैली से पहले 100 बड़े नेताओं को ब्रेकफास्ट कराएंगी प्रियंका गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -