नेशनल हेराल्ड मसले से गर्माई संसद
नेशनल हेराल्ड मसले से गर्माई संसद
Share:

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड केस के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को न्यायालय में पेशी पर निमंत्रित किया गया। मगर कांग्रेस द्वारा इस मामले को संसद में उठाया गया और सत्तापक्ष पर आरोप लगाए गए कि इस मामले में कांग्रेस के पदाधिकारियों पर बेवजह आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस द्वारा संसद की कार्रवाई को हंगामे से बाधित कर दिया गया। यही नहीं कांग्रेस द्वारा कार्रवाई की गई और कहा गया कि वे इस मामले में संसद नहीं चलने देगी।

कहा गया है कि संसद के लिए कांग्रेस ने हंगामे की रणनीति बना ली है। इसे मसला बनाकर कांग्रेस द्वारा संसद से लेकर सड़क तक हंगामा किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने बड़े आक्रामक अंदाज़ में कहा कि वे इंदिरा गांधी की बहू ही हैं। आखिर वे किसी से डरती नहीं हैं।

सोनिया गांधी द्वारा यह भी कहा गया कि वे परेशान नहीं हैं। नेशनल हेराल्ड मसले को लेकर संसद के दोनों ही सदनों में कांग्रेस ने बड़ा हंगामा किया। दोनों ही सदन स्थगित हो गए थे। माना जा रहा है कि इस मामले में बुधवार को भी संसद गर्मा जाएगी। विपक्ष द्वारा कहा गया कि कांग्रेस को कोर्ट के निर्णय पर प्रश्न उठाना पड़ रहा है। 

सरकार पर कांग्रेस ने बदले की भावना से कार्य करने का आरोप भी लगाया है। दूसरी ओर पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी को राहत दी है। न्यायालय ने इस मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को करने की बात कही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -