आठ अप्रैल को सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे राहुल और प्रियंका
आठ अप्रैल को सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे राहुल और प्रियंका
Share:

सहारनपुर : पश्चिमी यूपी में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है जिसे लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटी हैं। रविवार को जहां देवबंद में गठबंधन की रैली में शामिल हुए आस पास के लोगों में काफी उत्साह नजर आया। वहीं अब कांग्रेस सहारनपुर की जनता का मूड बदलने का प्रयास करेगी। बता दें लोकसभा चुनाव आते ही सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारी कर रही है.

त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी, मध्यम वर्ग से बदला लेने की कोशिश में कांग्रेस, सतर्क रहें

पूरी हुई जनसभा की तैयारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आठ अप्रैल यानी सोमवार को यहां गांधी पार्क मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे। प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस समर्थक खासे उत्साहित हैं। कांग्रेस की जनसभा आठ अप्रैल को रखी गई है, जिसके लिए गांधी पार्क मैदान को चुना गया है।

लोकसभा चुनाव: राज की उर्मिला को नसीहत, चुनाव के बाद गायब मत हो जाना

कई दिग्गज नेता होंगे शामिल 

जानकारी के अनुसार इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर पहुंच रही हैं। बता दें कांग्रेस की नजर में भी सहारनपुर की सीट अहम है, क्योंकि इस सीट पर दलित और मुस्लिम निर्णायक की भूमिका में हैं। कांग्रेस दोनों को एक करके जीत हासिल करना चाहती है।

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए दो नाम किए घोषित, केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -