आज पहली बार एक साथ रैली संबांधित करेंगे राहुल, प्रियंका और सिंधिया
आज पहली बार एक साथ रैली संबांधित करेंगे राहुल, प्रियंका और सिंधिया
Share:

लखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 15 अप्रैल को पहली बार एक साथ रैली को संबांधित करेंगे। फतेहपुर सीकरी के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया फतेहपुर सीकरी के बाद अलीगढ़ और नगीना लोकसभा सीटों पर दो जनसभाओं का संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रियंका उनके साथ मौजूद रहेंगी। 

चंद्रबाबू का संगीन आरोप, कहा - मोदी के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग

लगभग पूरी हुई तैयारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव का पहला चरण समाप्त हो गया है लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का प्रचार अभियान में अभी भी शबाब पर नहीं दिख रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की सीट फतेहपुर सीकरी के पहले ऐसी ही रैली सहारनपुर, बिजनौर, और शामली में होनी थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से टालनी पड़ी थी। पहली संयुक्त रैली में न पहुंचने के बाद प्रियंका ने अगले दिन 9 अप्रैल को सहरानपुर पहुंच कर इसकी भरपाई करने की कोशिश की थी। 

सबरीमाला मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट-मुस्लिम लीग को कामयाब नहीं होने देंगे - पीएम मोदी

जनसभाओं में व्यस्त प्रियंका 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश भर में प्रतिदिन 3-4 जनसभाएं जरूर कर रहे हैं लेकिन यूपी में उम्मीदवारों की ओर से आ रही मांग को देखते हुए पार्टी के दोनों प्रभारी अभी उतना समय नहीं दे पा रहे हैं। एक ओर जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रोजाना 3-4 रैलियां कर रहे हैं। प्रियंका को मैदान में उतारे जाने के बाद 10-12 दिन ही पार्टी प्रचार में उतारा गया है।

दिल्ली: सीलिंग करने आई टीम पर लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने भी किया लाठी चार्ज

मंगलोर में गरजे पीएम, कहा- मोदी सिर्फ मक्खन पर ही नहीं बल्कि पत्थर पर भी लकीर खींचता है...

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कंप्यूटर बाबा का नाम भी शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -