हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे जनसभा, ऐसा है कार्यक्रम
हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे जनसभा, ऐसा है कार्यक्रम
Share:

चंडीगढ़ : हरियाणा के जगाधरी स्थित अनाज मंडी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा का यहां से हिस्सा बनेंगे। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए हैं। वहीं बसों में भरकर लोग आ रहे हैं। खबर है कि इस दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामेंगे।

महिला क्रिकेट : इंग्लैंड ने दी श्रीलंका को 96 रनों से करारी शिकस्त

फिलहाल है बीजेपी का कब्जा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उतरी हरियाणा की छह विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी कांग्रेस का माहौल बनाएंगे। राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार के लिए चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनेंगे। दरअसल, इन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का कब्जा है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से इस क्षेत्र में राहुल गांधी का दौरा फाइनल करवाया है ताकि भाजपा के इस गढ़ में राहुल के बहाने कांग्रेस की हवा बनाई जा सके। 

लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन का पेंच सुलझा, ये है राजद और कांग्रेस का सीट शेयरिंग फार्मूला

इन स्थानों पर होगी परिवर्तन रैली 

जानकारी के मुताबिक इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी का रथ करीब 100 किमी का सफर तय करेगा और विभिन्न जगह जनसभाओं को भी राहुल संबोधित करेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से बीते 26 मार्च को गुरुग्राम से परिवर्तन बस यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा अब तक गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व कैथल जिलों में जा चुकी है।

पिछले 6 माह से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है आलिया, खुलासे से चौंक गए फैंस

बैंगलोर के खिलाफ फिर मैदान में नजर आया पुराना युवराज, खेली ऐसी शानदार पारी

एशियाई एयरगन चैंपियनशिप : भारत ने किया एक स्वर्ण और दो रजत पदकों पर कब्जा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -