कांग्रेस का कार्यक्रम, मंच पर पहुंचे दिग्विजय सिंह, मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी जनता, Video
कांग्रेस का कार्यक्रम, मंच पर पहुंचे दिग्विजय सिंह, मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी जनता, Video
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो इंदौर के रामनवमी कार्यक्रम के दौरान का है। शहर के अभय प्रशाल में हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या का आयोजन कांग्रेस के पूर्व MLA सत्यनारायण पटेल ने किया कराया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सासंद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पत्नी अमृता संग पहुंचे थे, मगर जैसे ही दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता के साथ मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद जनता ने मोदी…मोदी…के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख दिग्विजय सिंह कुछ कहे बिना ही पत्नी सहित मंच से फ़ौरन उतर गए और नीचे आकर बैठ गए। कांग्रेस नेता के आयोजन में मोदी-मोदी के नारे लगने से अन्य कांग्रेसियों के चेहरा उतर गया था।

 

इस कार्यक्रम के दौरान का वीडियो मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, उन्होंने लिखा है कि, 'अदभुत वाक़या…आयोजन – रामनवमी का, आयोजक – कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, अतिथि – दिग्विजय सिंह जी, स्थान – खेल प्रशाल , इंदौर, उपस्थित युवाओं ने और जनता ने नारे लगाये मोदी- मोदी- मोदी…आयेंगे तो मोदी जी ही….कांग्रेस के नेताओ की स्थिति उस समय समझी जा सकती थी।'

बता दें कि, दिल्ली की फ्लाइट से गुरुवार (30 मार्च) की शाम 4.45 बजे दिग्विजय सिंह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद थीं। यहाँ, दिग्विजय सिंह का स्वागत करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, अश्विन जोशी, विनय बाकलीवाल, सुरजीत सिंह चड्ढा, अरविंद बागड़ी, देवेंद्र सिंह यादव, सुवेग राठी, गोपाल यादव, नितेश नरवले, शैलू सेन और स्वप्निल कामले मौजूद रहे। 

'मूसेवाला जैसा कर दूंगा हाल...', संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी

भोपाल पहुंचे PM मोदी, CM शिवराज ने की आगवानी

CM के कार्यक्रम में पहुंचते ही गिरने लगे ओले, कुर्सियां ले लेकर भागे कार्यकर्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -