कर्ज देने से खाली हुआ खजाना नोटबंदी से भरने की असफल कोशिश
कर्ज देने से खाली हुआ खजाना नोटबंदी से भरने की असफल कोशिश
Share:

हाथरस। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने हाथरस में कांग्रेस और सपा के गठबंधन का प्रचार किया और कहा कि मेड इन यूपी की धूम होगी। मेड इन चायना को सभी भूल जाऐंगे। राहुल गांधी का कहना था कि यूपी में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का नारा दिया जाएगा।

तो दूसरी ओर किसानों को उपज का उचित मूल्य दिया जाएगा। नोटबंदी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को परेशानी हुई है। लोगों का कर्जा माफ करने के लिए बैंक खोली थीं मगर नोटबंदी से उन्हें भर दिया गया। देश के सवा करोड़ लोगों की चिंता किसी को नहीं थी।

लोगों को न केवल कतार में लगाया बल्कि कई बार लोग परेशानी में पड़ गए। केंद्र सरकार के कई निर्णयों से लोगों को परेशानियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसके उलट प्रदेश में कांग्रेस सपा की सरकार बनेगी तो विकास होगा। सभी के साथ हाथ है। सपा की साइकिल के साथ कांग्रेस का हाथ है।

वाइफ डिंपल ने अखिलेश को बोला बैटरी, रईस थीम पर यह विडियो हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

अख़लाक़ के गांव में आज राजनाथ सिंह की रैली, यूपी में हिंदुत्व का मुद्दा गर्माया

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -