कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: क्या सोनिया को मना पाएंगे गहलोत ? विवाद के बाद आज पहली मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: क्या सोनिया को मना पाएंगे गहलोत ? विवाद के बाद आज पहली मुलाकात
Share:

नई दिल्ली: राजस्थान के CM पद के मोह में बागी तेवर दिखाने वाले अशोक गहलोत के तेवर अब आलाकमान के आगे सरेंडर करते नज़र आ रहे हैं। अशोक गहलोत जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और आज दोपहर बाद राजधानी पहुंचेंगे। अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचा बवाल थम सकता है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेताओं की तरफ से अशोक गहलोत को लगातार समझाया जा रहा है कि वह आलाकमान की बात को मान लें और मुख्यमंत्री पद का फैसला सोनिया गांधी पर ही छोड़ दें। सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद है। वहीं, विवाद के बाद गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने में अनिच्छा जता रहे हैं। मगर, वे सोनिया गांधी के निर्देशों को नज़रअंदाज़ भी नहीं कर सकते हैं। चर्चा है कि सब कुछ सही रहा तो सीएम गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर सकते हैं। ऐसे में राजस्थान का मुख्यमंत्री पद सचिन पायलट के पास जाने के आसार एक बार फिर बनते नज़र आने लगे हैं। 

बता दें कि मंगलवार कल शाम तक यह माना जा रहा था कि सीएम गहलोत से हाईकमान इतना नाराज है कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है, मगर अब लगता है कि गहलोत और कांग्रेस हाईकमान के बीच जारी नाराजगी की बर्फ पिघलने लगी है। मंगलवार को अजय माकन की रिपोर्ट में सीएम गहलोत को क्लीन चिट दी गई थी। इसके बाद ही कयास लग रहे थे कि सीएम गहलोत अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार की पहली पंसद है। सीएम गहलोत का दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। 

पुलिस का सामने आया मार्मिक रूप, बच्ची की मदद कर पहुंचाया अपने घर

IRCTC घोटाले में लालू को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -