कांग्रेस सता में आई तो अनाज घोटाले की राशि वापस लाएगी
कांग्रेस सता में आई तो अनाज घोटाले की राशि वापस लाएगी
Share:

चंडीगढ़ : पंजाब प्रांत में चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी, भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस राज्य में सक्रिय है। ऐसे में कांग्रेस ने वायदा किया है कि सत्ता में बहाली होने के बाद वे करोड़ों रूपए के अनाज घोटाले से एक - एक राशि वापस ले आऐंगे। इस प्रकरण की जांच सीबीआई को दी जाएगी। इस मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भ्रष्ट बादल एंड कंपनी को माफ नहीं किया जाएगा।

दरअसल वे भाजपा और अकाली गठबंधन सरकार की आलोचना कर रहे थे। दरअसल राज्य में अनाज के स्टाॅक की फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने की बात भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मेगा स्कैंउल को ऋण में बदलने का प्रयास कर रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 2002 में अकालियों से राज्य की कमान संभालने के मौके पर पंजाब पर केंद्र सरकार का 4500 करोड़ रूपए का शेष था। सरकार द्वारा इस कर्ज को उतार दिया गया था।

अकाली दल के शासन में कर्ज फिर बढ़ने लगा और अब बहुत अधिक हो गया है। हालात ये हें कि 50000 करोड़ रूपए तक यह कर्ज जा सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बादल सरकार पर लगाम कसने के पुख्ता सबूत एकत्रित कर लिए गए हें। इस वर्ष अप्रैल माह में विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत की गई

जिसमें कहा गया कि कैग और आरबीआई द्वारा 32000 के स्टाॅक का गायब होना पाया गया। कैग ने इस मामले में जांच की तो उसे यह जानकारी मिली कि एजेंसियों ने अनाज की ढुलाई के लिए 3319 ट्रकों का उपयोग नहीं किया था। इसमें 87 वाहनों में दो पहिया वाहनों और कारों का उपयोग कर लिया गया था। हालांकि कुछ अन्य वाहनों की पहचान नहीं हो पाई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -