कांग्रेसियों ने फूंका मोदी का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका मोदी का पुतला
Share:

जयपुर :  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के लोगों में खासी नाराजगी है। गुरूवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। गौरतलब है कि पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल द्वारा आत्महत्या करने के बाद राहुल, उनके परिजनों से मिलने के लिये अस्पताल गये थे, लेकिन वहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

गुरूवार को प्रदर्शन करने के लिये कांग्रेसी कलेक्टर कार्यालय परिसर में एकत्र हुये थे। यहां कांग्रेसियांे ने नारेबाजी करते हुये मोदी के पुतले को जलाया। इधर मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले तो कांग्रेसियों को पुतला दहन करने से रोका था, लेकिन फिर बाद में पुलिस ने प्रमुख कांगे्रस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार होने वाले नेताओं में सचिन पायलट, अशोक गेहलोत आदि के नाम प्रमुख बताये गये है। कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुये मोदी सरकार पर निशाना साधा  और कहा कि मोदी के राज में देश के लोग सुखी नहीं है।

पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने भिवानी पहुंचे राहुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -