दिग्विजय के भगवा और दुष्कर्म वाले बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- अपराधी सिर्फ अपराधी होता है....
दिग्विजय के भगवा और दुष्कर्म वाले बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- अपराधी सिर्फ अपराधी होता है....
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भगवा वस्त्र पहनकर दुष्कर्म करने संबंधी बयान को खारिज करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अपराधी का वस्त्र और धर्म नहीं देखना चाहिए। दिग्विजय के बयान के बारे में सवाल किए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने प्रेस वालों से कहा है कि, यह बयान हमारे संज्ञान में आया है।

कांग्रेस का मानना है कि अपराधी केवल एक अपराधी ही होता है। उसके वस्त्र और धर्म को नहीं देखा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को यह कहकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया कि भगवा वस्त्र पहनकर दुष्कर्म हो रहे हैं और हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।

हालांकि कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई पेश करते हुए कहा है कि साधु-संत हमारे सनातन मत के प्रतीक है तथा वह खुद सनातन धर्म का पालन करते हैं। आपको बता दें कि इस बयान के कारण दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुशीनगर के कसया थाने में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला भी दर्ज किया गया है। कुशीनगर के MLA रजनीकांत मणि त्रिपाठी के बेटे दिव्येंदु मणि त्रिपाठी ने बुधवार की देर रात शिकायत देकर कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग की थी।

VIDEO: राष्ट्रपति पुतिन ने की सऊदी अरब पर हुए हमले की आलोचना, दिया 'कुरान' का हवाला

मात्र 36 घंटों में 8 करोड़ मौतें, ये है दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस...

पी चिदंबरम के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार भी भेजे गए तिहाड़ जेल, लगा ये आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -