फर्जी डिग्री के मामले में उलझे महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री
फर्जी डिग्री के मामले में उलझे महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री
Share:

मुंबई : इन दिनों विभिन्न नेताओं और मंत्रियों द्वारा फर्जी तरीके से डिग्री लेने के मामले सामने आ रहे हैं। जहां पहले दिल्ली के कानून मंत्री श्री तोमर फर्जी डिग्री के मामले में फंसे वहीं अब महाराष्ट्र के मंत्रियों के फर्जी डिग्रीधारी होने की बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे भी इस मामले में फंसते नज़र आ रहे हैं। हालांकि मामले को लेकर मंत्री तावड़े ने अपना पल्ला झाड़ते हुुए स्वयं के कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होने की बातें कही है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के शिक्षा मंत्री तावड़े ने विधानसभा चुनाव के दौरान हलफनामा दायर किया था। जिसमें उन्होंने स्वयं के पुणे की संत ज्ञानेश्वर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने की जानकारी दी। इस दौरान उसने कहा कि मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष निरूपम द्वारा आरोप लगाया गया है कि शिक्षा मंत्री श्री तावडे द्वारा यूनिवर्सिटी से अभियांत्रिकी की उपाधि लेने की बात कही गई थी।

मगर इस विवि को तो सरकार द्वारा मान्यता ही नहीं दी गई है। श्री तावड़े द्वारा किए गए कोर्स को भी मान्यता नहीं दी गई है। जिसके चलते उनकी उपाधि ही फर्जी है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष श्री निरूपम ने मामले में राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। मामले में शिक्षा मंत्री श्री तावड़े ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि यह डिग्री सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है।

विवि ने भी इस बात से उन्हें अवगत करवा दिया था। मगर उन्होंने ब्रिज कोर्स किया है। हलफनामे में स्पष्टतौर पर इसका उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट में जिस तरह की सुविधा स्नातकों को मिलती है वह भी उन्होंने नहीं ली है। वे अपनी शिक्षा कक्षा 12 वीं तक ही बताते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -