कांग्रेस ने किया संजय दत्त की रिहाई का विरोध
कांग्रेस ने किया संजय दत्त की रिहाई का विरोध
Share:

मुंबई : देश में कब, कौन सा मुद्दा सियासी घमासान का विषय बन जाए, यह कहना नामुमकिन है। कांग्रेस ने एक्टर संजय दत्त की रिहाई को लेकर सवाल खड़े किए है। पार्टी का कहना है कि संजय दत्त सेलेब्रिटी है, इसलिए उन्हें रिहा कर दिया गया। संजय को उनकी सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया।

इस बीजेपी नीत महाराष्ट्र सरकार पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि अभिनेता के लिए अलग फैसला सुनाया गया, क्यों कि वो सेलेब्रिटी है, कोई आम आदमी नही। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि अभिनेता को पहले भी कई बार पेरोल पर छोड़ा गया। देश के कई जेलों में ऐसे अच्छा बर्ताव करने वाले हजारों लोग मौजूद है, क्या सरकार ऐसे कैदियों के साथ इस प्रकार का न्याय करेगी।

पाटिल ने कहा कि सरकार ने संजू को पेरोल पर छोड़ने के लिए कई बार विशेष अधिकारों का भी प्रयोग किया। पाटिल ने कहा कि संजू के लिए अलग से न्याय किया जाना सरकार की आपत्तिजनक कार्रवाई है। राज्य में अनेक अदालतों में 50 लाख मामले लंबित है। सरकार को इनके निपटारे के लिए उचित कदम उठाना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -