चिट्टा रावण को लेकर कांग्रेस ने किया PM मोदी का विरोध
चिट्टा रावण को लेकर कांग्रेस ने किया PM मोदी का विरोध
Share:

लुधियाना रावण दहन के कार्यक्रम अब तक पूरे हो चुके हैं मगर अभी भी रावण के तौर पर पुतले जलाए जा रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए उनकी लुधियाना यात्रा को नकार दिया है। इतना ही नहीं यहां पर मंगलवार को कांग्रेस ने चिट्टे रावण का पुतला जलाया। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मजीठिया की फोटो भी इस पुतले पर लगी थी। पुतले को भारी और उंचा बनाया गया। हालात ये थे कि क्रेन से ये पुतले लगवाए गए।

कांग्रेस के नेताओं द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा यह बता देना चाहते हैं कि अकाली दल और बादल परिवार का साथ वे पंजाब में दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने पंजाब में फैले नशे के जाल के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे आगे भी इस तरह का विरोध करेंगे। दरअसल राज्य में चिट्टा रावण को लेकर चुनावी मसला बनाने की तैयारी की जा रही है। विजयादशमी पर लुधियान में चिट्टा रावण जलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में कांग्रेसी और अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस मसले पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -