अपनों के बीच ही घिरे अशोक गहलोत, राजस्थान सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने खोला मोर्चा
अपनों के बीच ही घिरे अशोक गहलोत, राजस्थान सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने खोला मोर्चा
Share:

जयपुर: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायकों ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूथ कांग्रेस इकाई के प्रमुख गणेश घोघरा के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में युवाओं को कांग्रेस पार्टी में आगे लाने के लिए 50 फीसद पद देने का फार्मूला लेकर आई थी, मगर ये फार्मूला 10 दिन में ही युवा विधायकों की नाराजगी के कारण फेल होता नज़र आ रहा है।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के 4 विधायक 4 दिन में ही खफा हो गए। इन विधायकों ने कामकाज में नौकरशाही के बढ़ते दखल से नाराज होकर गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। डूंगरपुर MLA गणेश घोघरा ने तो विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र तक दे दिया है। खेल मंत्री अशोक चांदना ने इस्तीफा देने की धमकी देकर राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि अशोक चांदना ने काम के तनाव में आकर ये बयान दिया है। इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

वहीं,  प्रतापगढ़ से कांग्रेस MLA रामलाल मीना,  बेंगू MLA राजेंद्र बिधूड़ी, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सभी विधायकों की आयु 50 से कम की है और कांग्रेस का नया मंत्र यूथ के भरोसे बूथ है। ऐसे में अगर युवा कांग्रेस से नाराज़ हो जाता है, तो राजस्थान चुनाव में पार्टी की लुटिया डूब सकती है। 

 

Koo App
राजस्थान में स्किल डेवलपमेंट और यूथ अफेयर्स मंत्री अशोक चांदना जी ने अपने पदभार को " जलालत" भरा बताते हुए गहलोत जी से मुक्त करने की मांग की है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे युवा द्वारा ये शब्द कहना कांग्रेस सरकार को सामंतवादी साबित करता है। युवा मामलों के मंत्री यदि जलालत का अनुभव कर रहे हैं तब राज्य के युवाओं का सोचिए? #Rajasthan - Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 26 May 2022

पुजारियों को शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला को 4 साल की जेल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में 50 लाख का जुर्माना भी लगा

शिवपाल की तारीफ, अखिलेश पर तंज... आखिर विधानसभा में क्या सन्देश देना चाह रहे सीएम योगी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -