कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा ब्राह्मण समाज से माफी मांगे संघ प्रमुख
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा ब्राह्मण समाज से माफी मांगे संघ प्रमुख
Share:

इंदौर। भारतीय सरसंघचालाक मोहन भागवत के रामचरितमानस विवाद में दिए गए बयान को लेकर इंदौर में भी राजनीति गरमा चुकी है। उनके द्वारा दिए गए बयान पर शहर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपना निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को अपना एक बयान जारी किया, जिसमे उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत को ब्राह्मण समाज से मांफी मांगने का आग्रह किया।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपना बयान जारी कर कहा, भारतीय सरसंघचालाक मोहन भागवत से विनम्र आग्रह है कि, वह भारतीय ब्राह्मण समाज से अपने बयान को लेकर माफी मांगें। ब्राह्मण समाज जो पूरे देश और समाज को राह दिखाता है उस समाज पर इस तरह से आरोप नहीं लगाया जा सकता और इस तरह से आरोप लगाना तथ्यहीन है।

संजय शुक्ला का कहना है कि, पिछले दिनों देश में जातिगत रूप से भेदभाव की स्थिति के लिए ब्राह्मण समाज को जिम्मेदार ठहराया गया। यह कहते हुए संघ प्रमुख शायद यह भूल गए कि, हमारे देश में अनादि काल से वर्ण व्यवस्था प्रभावी रही है। भगवत गीता में भी भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अपने उद्गार में इस वर्ण व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। ऐसे में इस व्यवस्था के लिए ब्राह्मण समाज को जिम्मेदार ठहराना और समाज में आई विकृति के लिए भी दोषी करार देना उचित नहीं है। विधायक ने यह भी कहा कि, यह संभव है भावावेश में संघ प्रमुख के द्वारा यह बात कह दी गई हो। ऐसे में आवश्यक है कि संघ प्रमुख के द्वारा ब्राह्मण समाज से माफी मांग ली जाए और अपने शब्दों को वापस ले लिया जाए।

महिलाओं संग ट्रेन में भजन करते नजर आए संजय शुक्ला, मुस्लिम पत्रकार ने बता दिया 'मुजरा'

यहाँ पर 7 वर्षों से चल रहा है रामचरितमानस का अखंड पाठ

'मेरे और शिवराज के बीच में न आएं', उमा भारती ने क्यों और किस से कही ये बात?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -