'कांग्रेस द्वारा स्पांसर है किसानों का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ है पूरा आंदोलन..', पार्टी के MLA ने ही खोली पोल
'कांग्रेस द्वारा स्पांसर है किसानों का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ है पूरा आंदोलन..', पार्टी के MLA ने ही खोली पोल
Share:

अमृतसर: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के भड़काऊ बयान के एक दिन बाद अब कांग्रेस पार्टी के एक और नेता ने पूरे किसान प्रदर्शन की पोल खोल दी है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक राज कुमार वेरका ने बड़ा कबूलनामा करते हुए कहा कि, ये पूरा आंदोलन कॉन्ग्रेस द्वारा प्रायोजित है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन तमाम पार्टियों द्वारा स्पांसर किया गया है। ये आंदोलन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ख़िलाफ़ है, जो काले कानून लेकर आए। ये पूरा संघर्ष उनके विरुद्ध है।

किसान प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस की ‘साजिश’ को स्वीकार करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि, 'ये सच है कि ये आंदोलन पंजाब स्पांसर है। ये पंजाब के किसानों का आंदोलन है। ये सभी सियासी दलों के द्वारा स्पांसर है। ये बात आपको मैं कहता हूँ ये आंदोलन भाजपा के विरुद्ध है, जो हमारी खेती के लिए काले कानून लेकर आए। ये तमाम संघर्ष उनके ख़िलाफ़ है। इसमें क्या संदेह है कि कॉन्ग्रेस किसानों के साथ है। इस संघर्ष के साथ है। तो हमारी साजिश है इसके साथ। मैं खुल कर कहता हूँ हम किसानों के साथ हैं और पूरी तरह से साथ हैं।'

बता दें कि, इससे पहले सोमवार को होशियारपुर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा था कि अगर उन्हें आंदोलन ही करना है तो पंजाब की जगह दिल्ली और हरियाणा में जाकर करें। अमरिंदर ने कहा कि इसके कारण राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है और अगर प्रदर्शन करना ही है, तो वे पंजाब की जगह दिल्ली और हरियाणा जाएं।  

'राम मंदिर का विरोध करने वाले अब श्रीराम की शरण में...', अयोध्या में AAP की तिरंगा यात्रा

'जो नफरत करे, वह योगी कैसा', राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

चुनाव प्रचार के दौरान अगर प्रत्याशियों ने किया इन शब्दों का इस्तेमाल तो हो सकती है जेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -