मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, अब MLA नारायण पटेल ने दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, अब MLA नारायण पटेल ने दिया इस्तीफा
Share:

भोपालः मध्य प्रदेश में उपचुनाव के जरिए सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस को झटका पर झटका लग रहा है। कांग्रेस के विधायक लगातार उसका साथ छोड़ते जा रहे हैं।  अब मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि, बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की महिला MLA सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कुछ दिन पहले बड़ा मलाहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के MLA प्रद्युम्न सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नारायण पटेल के इस्तीफे के साथ ही, सूबे की कुल 230 सीटों में से 27 विधानसभा सीटें रिक्त हो गयी हैं, जिसके लिए जल्द ही उपचुनाव का आयोजन कराया जाएगा।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोधी, भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती के संपर्क में थे। त्यागपत्र देने के कुछ घंटों बाद ही राज्य सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया था। इसके भी पहले मार्च माह में 22 कांगेस के विधायक बागी हो इस्तीफा देने के बाद भाजपा में चले गये थे। इनमें से ज्यादातर सिंधिया समर्थक हैं।

भारत का सख्त रुख देखकर चीन ने बदले सुर, कहा- दुनिया में बड़ा रोल निभाने में सक्षम 'इंडिया'

खुद को अमित शाह का PA बताता था ये शख्स, पुलिस ने किया भांडाफोड़

इस राज्य में महिलाओं को मिला 50 प्रतिशत आरक्षण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -