कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की 5000 धमकियां
कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की 5000 धमकियां
Share:

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी की विधायक रीता बहुगुणा जोशी को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके लिए उन्हें 10,20 या 30 बार नही बल्कि 5000 बार कॉल किए गए। अज्ञात लोगों ने उन्हें अनगिनत बार फोन कर धमकियां दी है। केवल फोन ही नही बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें धमकाया जा रहा है। फोन करने वाला उन्हें हिंदू विरोधी बताता है। इन धमकियों के बाद रीता जोशी ने हजरतगंज थाने के साइबर सेल में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

लखनऊ से विधायक जोशी इन दिनों इन धमकियों भरे कॉल से बेहद परेशान है। उनकी मानें तो 10 दिनों के भीतर उन्हें 5000 कॉल आ चुके है। जो किसी एक जगह से नही बल्कि दैेश भर से की जा रही है। जोशी ने कहा कि फोन करने वाला उन्हें धमकियां देता है और उन्हें हिंदू विरोधी बता रहा है। साथ ही फेसबुक और व्हाट्सएप पर गलत पोस्ट भी किया गया है।

इस पोस्ट में जोशी की तस्वीर और फोन नंबर भी लिखी गई है। इसमें हिंदू विरोधी बातें भी लिखी गई है। जोशी का कहना है कि ये सुनियोजित ढंग से प्लान किया गया है और यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। हजरतगंज के पुलिस अधिकारी अशोक वर्मा का कहना है कि रीता जोशी की शिकायत के बाद पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि वो जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -