MP: सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक राक्षसी प्रवृत्ति की महिला हैं: कांग्रेस विधायक
MP: सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक राक्षसी प्रवृत्ति की महिला हैं: कांग्रेस विधायक
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कांग्रेस विधायक रामचन्द्र दांगी ने बीजेपी की भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर विवादित बयान दे डाला है। जी दरअसल विधायक दांगी ने हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को राक्षसी प्रवृत्ति की महिला बता दिया है। इसी के साथ उन्होंने सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर आतंकवाद से जुड़े होने के भी आरोप लगाए हैं। जी दरअसल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीते शुक्रवार को दशहरे के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के मंच से कांग्रेसियों और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी की थी। उनके बयानों के बाद से ही कांग्रेस लगातार साध्वी को लेकर तंज कस रही है। केवल यही नहीं बल्कि सांसद प्रज्ञा की विवादित टिप्पणी के बाद बीते रविवार को सांसद के खिलाफ ब्यावरा के पीपल चौराहे पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया था।

वहीं ब्यावरा के कांग्रेस विधायक रामचन्द्र दांगी का कहना है कि, 'माननीय दिग्विजय सिंह ने और सैकड़ों लोगों ने मां नर्मदा की परिक्रमा की है और करते रहते हैं। उन सब को भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पापी और अनर्गल शब्द कहे हैं। जबकि मां नर्मदा के दर्शन मात्र से लोगों के पाप नष्ट हो जाते हैं।' वहीं इस दौरान दिग्विजय सिंह और हजारों भक्तों ने उनके साथ पदयात्रा की है। इसी के साथ प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए दांगी ने कहा, 'ये महिला हमेशा अनर्गल बातें करती है, यह कतई साध्वी नहीं है।' वहीं यह भी कहा गया कि, 'भारतीय जनता पार्टी ने महिला को सांसद बनाकर भोपाल से यह बता दिया कि इस तरह की विचारधारा को भारतीय जनता पार्टी पसंद करती है। जबकि प्रज्ञा का मालेगांव बम ब्लास्ट में इनका नाम है। जोशी हत्याकांड में इनका नाम है। प्रज्ञा कतई साध्वी नहीं लगती, यह तो राक्षसी प्रवृत्ति की महिला लगती हैं।'

क्या कहा था साध्वी ने- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने रावण दहन कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'जानवरों में भी भावनाएं होती हैं। जब उसकी संतान मर जाती है या बीमार पड़ जाती है तो जानवर रोता है लेकिन वे जानवरों से भी बदतर हैं। पहले तो प्रताड़ित किया और जब मैं बीमार हो गई तो मेरे लापता होने के पोस्टर लगा दिए।'

ऐतिहासिक ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

5 ब्रोकरों ने ही बेच डाली करोड़ों की डायरियां

श्रीनगर 23 अक्टूबर से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें करेगा शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -