दुष्कर्म मामले में अपनों के ही बीच घिरी गहलोत सरकार, कांग्रेस MLA दिव्या ने प्रशासन पर उठाए सवाल
दुष्कर्म मामले में अपनों के ही बीच घिरी गहलोत सरकार, कांग्रेस MLA दिव्या ने प्रशासन पर उठाए सवाल
Share:

जयपुर: राजस्थान से कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने मंत्री महेश जोशी के बेटे पर बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, दिल्ली के सदर बाजार थाने में दर्ज जीरो FIR की जांच की जा रही है, मगर पुलिस प्रशासन को लेकर मेरे DGP से गंभीर सवाल हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में सवाल किया है कि FIR दर्ज करने से इनकार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की तरफ से केस क्यों दर्ज नहीं किया गया ?

इस मामले में DGP को फ़ौरन विभागीय जांच का निर्देश देना चाहिए। मदेरणा ने कहा कि DGP और राजस्थान पुलिस को भी पीड़िता और उसके परिवार को फ़ौरन सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। क्योंकि उसका पैतृक निवास राजस्थान में है। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पुत्री दिव्या मदेरणा ने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हमारी सरकार बेहद संवेदनशील है, किन्तु पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है। कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा के ट्वीट से स्पष्ट है कि भले ही दिव्या मदेरणा ने सीधे महेश जोशी या उनके बेटे का नाम अपने ट्वीट में नहीं लिखा हो, किन्तु जिस तरह से उन्होंने पीड़ित युवती और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, उसे स्पष्ट तौर पर मंत्री महेश जोशी पर हमला करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर जयपुर की एक युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। 

'1992 में हुई बाबरी, 2022 में ज्ञानवापी की बारी..', भाजपा नेता संगीन सोम का विवादित बयान

दिल्ली में बदलेंगे 6 सड़कों के नाम ! भाजपा ने NDMC को लिखा पत्र

'लाठी-डंडों के साथ 20 युवकों ने घेरा, दी जान से मारने की धमकी...', सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -