'200 सालों के इतिहास को बदनाम कर रही आलिया की फिल्म...', कांग्रेस MLA ने की नाम बदलने की मांग
'200 सालों के इतिहास को बदनाम कर रही आलिया की फिल्म...', कांग्रेस MLA ने की नाम बदलने की मांग
Share:

मुंबई: कांग्रेस के एक MLA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम बदलने की माँग की है। महाराष्ट्र के मुम्बादेवी विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार MLA बने अमीन पटेल ने फिल्म के शीर्षक पर विरोध दर्ज कराया है। MLA अमीन पटेल ने कहा कि इस फिल्म का शीर्षक काठियावाड़ शहर को बदनाम करता है, इसीलिए इसे बदल दिया जाए। बता दें कि फिल्म में मुंबई के रेड लाइट एरिया की पुरानी कहानी दिखाई गई है।

अमीन पटेल ने आगे कहा अब ये शहर ऐसा नहीं है जैसा 50 के दशक में हुआ करता था। यहाँ की महिलाएँ अब विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं। इस फिल्म का शीर्षक काठियावाड़ (कामतीपुर) शहर को बदनाम करता है। इसका नाम बदला जाना चाहिए।” बता दें कि जुलाई 30 को रिलीज होने जा रही इस मूवी को हुसैन जैदी की पुस्तक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के आधार पर बनाया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है, जो अक्सर अपनी पिछली फिल्मों के कारण विवादों में रहे हैं।

अमीन पटेल ने महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए ये मुद्दा उठाया। उस क्षेत्र के लोगों ने भी फिल्म के टाइटल पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस फिल्म पर इलाके को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 200 वर्षों के इतिहास को ये मूवी  बदनाम कर रही है। गंगूबाई काठियावाड़ी 60 के दशक में मुंबई के अपराध जगत में काफी बड़ा नाम बन गई थी। कहा जाता है कि उनके पति ने उन्हें मात्र 500 रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद वो वेश्यावृत्ति में उतर गई थी।

आशुतोष राणा ने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री को दी अपनी किताब 'रामराज्य'

कपूर खानदान पर आया एक और बड़ा संकट, कोरोना की चपेट में आए रणबीर

Video: फैंस की भीड़ में फंसे वरुण धवन, गाडी के ऊपर चढ़कर जोड़ा हाथ और कही यह बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -