कांग्रेसः पहले जारी किया कारण बताओ नोटिस, अब बनाया स्टार प्रचारक
कांग्रेसः पहले जारी किया कारण बताओ नोटिस, अब बनाया स्टार प्रचारक
Share:

लखनऊः कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले मेगा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इश सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह का है। जिन्हें कुछ समय पहले ही पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी लाइन के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में शिरकत करने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सत्र में जाने कि लिए हाल ही में कांग्रेस ने अदिति को कारण बताओ नोटिस भेजा था और अब स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

युवा विधायक ने चंद रोज पहले पार्टी के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के मामले में अब कांग्रेस बैकफुट पर है। कांग्रेस ने यह कदम राज्य में अपनी जड़ें फिर से मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी ने इसका विरोध किया था तो कांग्रेस ने इस सत्र में शामिल न होने के लिए विधायकों को व्हिप जारी किया था।

इसके बाद भी रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह विधानसभा पहुंचीं। उनके सत्र में जाने पर पार्टी में काफी बवाल भी हुआ रायबरेली में अदिति सिंह को पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिन के अंदर जवाब भी मांगा। इसकी समयसीमा भी अब समाप्त हो चुकी है। बता दें कि अदिति सिंह दिवंगत कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। 

'महानवमी' के अवसर पर भक्ति में डूबे सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर किया कन्या पूजन

अब इस राज्य में बना सकेंगे 7 मंजिला ईमारत, प्रशासन ने दी इजाजत

महाराष्ट्र चुनावः उद्धव ठाकरे को खटक रही हैं कम सीटें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -