अखिलेश को बनाया कांग्रेस ने बिहार का अध्यक्ष
अखिलेश को बनाया कांग्रेस ने बिहार का अध्यक्ष
Share:

पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस ने सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। अखिलेश को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अखिलेश अभी संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य हैं। वर्ष 2018 में वो राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। प्रदेश की राजनीति में उनका बड़ा दखल एवं प्रभाव माना जाता है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनको ये जिम्मेदारी दी गई है। काफी पहले से इसकी अटकलें भी लगाई जा रही थीं। अखिलेश बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 2000-2004 तक वो अरवल विधानसभा सीट से MLA रहे। वर्ष 2004 में लोकसभा सदस्य चुने गए। इस के चलते मनमोहन सरकार में वो कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के मंत्री रहे।

वही सबसे अहम बात ये है कि अखिलेश लालू यादव की पार्टी में हुआ करते थे मगर लालू यादव से मनमुटाव के पश्चात् वो उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वर्ष 2009 के आम चुनावों उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पूर्वी चंपारण से चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिर 2014 के लोकसभा चुनावों में मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। यहां भी उन्हें हार मिली थी। वर्ष 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में वो तरारी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे। यहां उन्हें CPIML के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद से पराजय होना पड़ा था।

'सरकार और सेना दखल देना बंद करे वरना..', फारूक अब्दुल्ला ने दी धमकी

भारत जोड़ो यात्रा: अपने ही विधायक रफीक खान को राहुल ने क्यों लगाई फटकार ? वायरल हुआ Video

'थोड़ा आराम भी किया करो..', पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए बड़े भाई, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -