कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी
कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी
Share:

बेंगलुरू : कर्नाटक जिला पंचायत चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सबसे बड़े दल के तौर पर उभरकर सामने आई है। इस मामले में यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राज्य के 30 जिलों में से 20 में जीत का लक्ष्य कांग्रेस पूर्ण नहीं कर पाई है। कांग्रेस ने 10 जिला पंचायतों में बहुमत प्राप्त कर लिया है। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को 7 और जनता दल को 2 जिला पंचायतों में जीत हासिल हुई।

11 जिला पंचायतों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। अब यहां पर तीनों ही दल गठबंधन बनाकर सत्ता में काबिज होने का प्रयास कर रहे हैं। यहां पर दो चरणों में निर्वाचन प्रक्रिया चली। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रहलाद जोशी को परिणामों से अधिक खुशी नहीं हुई। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर द्वारा यह भी कहा गया कि चुनाव के परिणाम पार्टी की उम्मीद के अनुसार रहे।

यहां पर कांग्रेस का पलड़ा भारी रहने से कांग्रेस नेतृत्व ने खुशी जाहिर की है। वर्ष 2011 में बीते जिला और ताल्लुक पंचायत चुनाव के समय राज्य की सरकार भाजपा द्वारा चलाई जा रही थी। मगर लगता है भाजपा पर परिसीमन का जोरदार असर हुआ है। कांग्रेस को इससे करीब 70 सीटों का लाभ हुआ है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -