नेशनल हेराल्ड केस : कोर्ट पहुंचे सोनिया-राहुल सहित कई दिग्गज, सुनवाई हुई प्रारंभ
नेशनल हेराल्ड केस : कोर्ट पहुंचे सोनिया-राहुल सहित कई दिग्गज, सुनवाई हुई प्रारंभ
Share:

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड के मसले पर पेशी हेतु कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे हैं। दरअसल न्यायालय में सुनवाई चल रही है, जिसे लेकर दोनों ही कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ न्यायालय में मौजूद हैं। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा, एके एंटनी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद और मल्लिकार्जुन खड़गे आदि उपस्थित थे। 

कांग्रेस आला पदाधिकारियों का पूरा दल न्यायालय में मौजूद है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी पेशी को लेकर पहले ही यह कहा था कि कोई भी कांग्रेसी कोर्ट में मौजूद न रहे। मगर इसके बाद भी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए 10 जनपथ पर अपनी मौजूदगी दर्शाई। कांग्रेस नेताओं पर नेशनल हेराल्ड की 2000 करोड़ रूपए की प्राॅपर्टी हथियाने के इरादे से 90 करोड़ रूपए के पोलिटिकल फंड के गलत उपयोग का आरोप लगा हुआ है।

इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुख्य पक्षकार के तौर पर हैं। कांग्रेस की ओर से यह वाद वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा दायर किया जा रहा है। इस वाद में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल वोरा और आॅस्कर फार्नांडीज़ को न्यायालय में पेश किया गया है।

पेशी से राहत की मांग की गई है। इनकी पिटीशन दिल्ली उच्च न्यायालय में खारिज कर दी गई थी। पटियाला हाउस कोर्ट में दोहपर करीब 2.56 बजे सुनवाई प्रारंभ हुई हालांकि अभिषेक मनु सिंघवी के ही साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल कोर्ट में मौजूद हैं और कांग्रेस नेताओं की ओर से दलीलें दे रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -