बिहार चुनाव: कांग्रेस नेता ने लगाया ईवीएम हैक होने का आरोप
बिहार चुनाव: कांग्रेस नेता ने लगाया ईवीएम हैक होने का आरोप
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। ऐसे में आज यह तय होगा कि कौन होने वाला है बिहार का CM। वैसे अब तक सभी सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं, और रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोबारा नीतीश की सरकार बनने वाली है। इस समय भाजपा-जदयू का एनडीए गठबंधन 129 सीटों पर आगे चल रहा है और उसे पूर्ण बहुमत मिलता हुए दिखाई दे रहा है।

वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन 104 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में उन्होंने पूछा है कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती? उन्होंने यह सवाल एक ट्वीट के माध्यम से किया है। ट्वीट कर वह लिखते हैं, 'जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?'

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि शाम तक सब कुछ साफ़ होने वाला है और जल्द ही नतीजों के बारे में जानकारी मिल जाएगा। इस समय रुझानों में चिराग पासवान की लोजपा 1 और अन्य दल 9 सीटों पर बढ़त बनाते हुए नजर आ रहा है। अब अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरते दिखाई दे रही है। कई BJP नेताओं ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है और ट्वीट करने भी आरम्भ कर दिए हैं।

Election Result: बिहार में जमकर चला पीएम मोदी का जादू, जहाँ-जहाँ रैली की वहां NDA को बढ़त

बिहार चुनाव: रुझानों को देखकर बीजेपी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

बिहार चुनाव: बीजेपी के वरिष्ठ नेता बोले- 'शाम तक सरकार गठन और नेतृत्व पर फैसला लेंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -