चंद्रयान-2 के असफल होने पर उदित राज ने इस तरह किया कटाक्ष
चंद्रयान-2 के असफल होने पर उदित राज ने इस तरह किया कटाक्ष
Share:

नई दिल्लीः दलित नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 के असफल होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो पर कटाक्ष किया है। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उदित राज ने इसरो की आलोचना के वैज्ञानिकों की आलोचना की है। उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारे इसरो वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता।

राज के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "आप एक जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। शर्म नहीं आती आपको घटिया बातें करते? अगर टिप्पणियां करने के बजाए अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम किया होता तो शायद आज भी संसद में होते। एक और यूजर ने लिखा कि "इसरो के वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक शक्ति के बल पर ही मंगल और चांद तक पहुंचे हैं।"

बता दें कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को उस समय झटका लगा जब 2.1 किलोमीटर पहले रात के लगभग 1:55 बजे इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। 13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ बिल्कुल इसरो की योजनानुसार चल रहा था लेकिन आखिर के डेढ़ मिनट ने भारत के इस मिशन को इतिहास बनने से रोक दिया। करोड़ों भारतवासी चांद पर भारत के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके हाथ मायूसी लगी। हालांकि इसरो ने कहा है कि उम्मीदें अभी कायम हैं। इसरो अभी हिम्मत नहीं हारा है वैज्ञानिकों के हौसले पूरी तरह से अब भी बुलंद हैं।

सोनिया गाँधी से मिले सीएम कमलनाथ, दिग्विजय-सिंघार विवाद को लेकर हुई चर्चा

8 साल के बच्चे को लगा ऑनलाइन गेम का चस्का, पिता के अकाउंट से उड़ा दिए 35,000 रुपये

उत्तर प्रदेश डीजीपी का बड़ा फरमान, अगर पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा दोगुना चालान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -