भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर शशि थरूर ने दी बधाई, साथ ही तंज भी कस दिया
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर शशि थरूर ने दी बधाई, साथ ही तंज भी कस दिया
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पार्टी के 42 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। शशि थरूर ने अपने ही अंदाज में भाजपा को बधाई देते हुए उसके संविधान के पहले पेज की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ ही शशि थरूर ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आप जो काम करते हैं या जिन पर विश्वास करते हैं, वह इस संविधान के अनुसार नहीं हैं।

शशि थरूर ने कहा कि, आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जिस पर आप विश्वास करते हैं या फिर जो काम आप करते हैं। इतना ही नहीं थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि आपका यह संविधान भी आपके लिए एक जुमला ही है? शशि थरूर ने ट्वीट किया कि, 'हैपी बर्थडे भाजपा! आप आज 42 वर्ष के हो गए। क्या यह वह वक़्त नहीं है, जब आपको अपने संविधान के अनुसार काम करना शुरू करना चाहिए? ऐसा लगता है कि आपके संविधान के पहले पृष्ठ पर ऐसा कुछ नहीं है, जैसा आप करते हैं या जैसा आपका यकीन है। या फिर आपका यह दस्तावेज भी सभी मलों में से ही एक है।'

शशि थरूर ने भाजपा के संविधान की जो तस्वीर साझा की थी, उसमें लिखा था कि पार्टी का उद्देश्य भारत को मजबूत एवं समृद्ध बनाना है। इसके साथ ही गांधीवादी समाजवादी विचारधारा के आधार पर आर्थिक नीतियां अपनाने की बात कही गई है।

पंजाब और हरयाणा में तकरार बढ़ी, सीएम खट्टर बोले- अलग हाई कोर्ट और चंडीगढ़ हमारा अधिकार

'चंडीगढ़ के दो टुकड़े करो और 20 हज़ार करोड़ दो..', पंजाब में सरकार बनते ही केंद्र से AAP की मांग

BJP नेता पर संजय राउत का हमला, बोले- 'INS विक्रांत के लिए जमा किए पैसे कहां गए?'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -