संजय निरुपम ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत, कहा - सोनिया गाँधी से जुड़े लोग रच रहे हैं साजिश
संजय निरुपम ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत, कहा - सोनिया गाँधी से जुड़े लोग रच रहे हैं साजिश
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट विभाजन को लेकर कांग्रेस में रार बढ़ती ही जा रही है। अपने द्वारा सुझाए गए उम्मीदवारों के नाम को खारिज किए जाने से नाराज़ पार्टी की महाराष्ट्र इकाई  पूर्व प्रमुख संजय निरूपम ने पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल नहीं होने के ऐलान के बाद शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा कि दिल्ली में बैठे हुए लोगों में समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ इन्साफ नहीं किया। संजय निरुपम ने आगे कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ संबंधित लोग साजिश रच कर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खड़े लोगों को अलग-थलग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भी षड्यंत्र रचा जा रहा है।

इसके साथ ही निरुपम ने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस तबाह हो जाएगी। निरूपम ने कहा है कि कांग्रेस में पुनर्गठन की आवश्यकता है। निरुपम ने कहा कि कांग्रेस को अब मेरे जैसे लोगों की आवश्यकता नहीं है। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व उनसे जिस तरह का व्यवहार कर रहा है, उसे देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब वह पार्टी का साथ छोड़ देंगे।

दिग्गी राजा पर भड़के MLA संजय गुप्ता, कहा- मुस्लिमों से ज्यादा प्यार है तो पाकिस्तान चले जाओ..

शरद पवार बोले- संपर्क में एकनाथ खड़से, भाजपा नेता ने कहा - तीन साल से नहीं हुई कोई बात

पेरिस में इंडियन एयरफोर्स डे मनाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगे उड़ान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -