अब जदयू को रिझाने के लिए कांग्रेस ने चला नया दांव, दिग्गज नेता ने दिया ऐसा बयान
अब जदयू को रिझाने के लिए कांग्रेस ने चला नया दांव, दिग्गज नेता ने दिया ऐसा बयान
Share:

पटना: 2019 लोकसभा चुनाव के बाद बिहार की राजनीति पूरी तरह से बदली हुई दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव के लंबे समय तक नदारद रहने के बाद वो वापस लौट आए हैं। वहीं, महागठबंधन में शामिल कांग्रेस अब बिहार सीएम नीतीश कुमार का महिमामंडन करने लगी है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा है कि बिहार सीएम नीतीश कुमार की छवि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की है और कांग्रेस की छवि भी धर्मनिरपेक्ष है। नीतीश कुमार और कांग्रेस की विचारधारा एक जैसी है। इसके साथ ही सदानंद सिंह ने कहा है कि अगर जेडीयू भाजपा से नाता तोड़ती है तो कांग्रेस अवश्य विचार करेगी। सियासत में कुछ कहा नहीं जा सकता है। साथ ही प्रियंका वाड्रा के इस्तीफे पर सदानंद सिंह ने कहा है कि प्रियंका वाड्रा के इस्तीफे का सवाल नहीं उठता है। प्रियंका किसी भी चीज़ के लिए दोषी नहीं हैं। 

इसके साथ ही राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर भी उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने वैसे कांग्रेस नेताओं को संदेश दिया है जो मठाधीश बनकर पद पर बैठे हुए हैं और कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार में राजद ने जदयू को गठबंधन में शामिल होने की पेशकश की थी, किन्तु जदयू ने इससे स्पष्ट इंकार कर दिया था।

नच बलिए 9 : सेट पर हुआ इन एक्टर्स के बीच झगड़ा

ऑफिस और घर अपनाएं ये आसान उपाय, जीवन में होगी मनचाही तरक्की

जदयू का राजद को दो टूक जवाब, कहा- बिहार में नितीश कुमार के अलावा कोई विकल्प नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -