गुवाहाटी: RSS को लेकर राहुल गाँधी के बिगड़े बोल, कहा- असम को चड्डी वाले नहीं चलाएंगे
गुवाहाटी: RSS को लेकर राहुल गाँधी के बिगड़े बोल, कहा- असम को चड्डी वाले नहीं चलाएंगे
Share:

गुवाहाटी: आज कांग्रेस अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में ध्वजारोहण किया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में भाजपा पर जमकर हमला बोला। अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का इल्जाम लगाया।

राहुल गाँधी ने गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 'जहां भी भाजपा जाती है, वह नफरत फैलाती है। असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आपको क्यों क्यों उन्हें मारना और हत्या करनी पड़ी रही है? भाजपा लोगों की आवाज को नहीं सुनना चाहती।' राहुल गाँधी ने कहा कि, 'हम भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को चड्डी वाले (RSS) वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की आवाम चलाएगी।'

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओं निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।

TikTok स्टार का बड़ा इल्जाम, काह- मंत्री भेजते थे अश्लील वीडियो

जल्द ही जाम होने वाला है अमेरिका का एयर ट्रैफिक, ये है इसकी वजह

खतरनाक द्वीप : यहां बनाए जाते थे जानलेवा हथियार, अब बीमारीयों के इलाज की होती है रिसर्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -