कांग्रेस नेता ने सरेआम जड़ दिया टोलकर्मी को थप्पड़, वायरल हुआ CCTV फुटेज
कांग्रेस नेता ने सरेआम जड़ दिया टोलकर्मी को थप्पड़, वायरल हुआ CCTV फुटेज
Share:

हजारीबाग: झारखंड से एक घटना सामने आ रही है यहाँ टोल प्लाजा में बना VIP गेट खोलने में देरी हो गई तो MLA को गुस्सा आ गया। तमतमाए MLA गाड़ी से उतरे तथा टोलकर्मी को थप्पड़ रसीद कर दिया। घटना हजारीबाग की है। थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति उमाशंकर अकेला हैं जो हजारीबाग के बरही से कांग्रेस पार्टी के MLA हैं। मामला बृहस्पतिवार का है। घटना का CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक जी के कोप का शिकार बनने वाले टोलकर्मी का नाम अजय यादव है। मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है। 

वही घटना के सिलसिले में प्राप्त हुई खबर के अनुसार, MLA उमाशंकर अकेला बरही से रांची जा रहे थे। बीच में नगवा टोल प्लाजा पड़ता है। वैसे तो यहां VIP एंट्री के लिए अलग से गेट बना है मगर किसी कारणवश वो बंद था। सामान्य गेट को खोलने में थोड़ी से देरी हो गई। बताया जाता है कि इस बात से भड़के MLA टोलकर्मी के दफ्तर में घुस गए तथा कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि पहले तो टोलकर्मी और MLA के सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस होती है। इसी बहस के चलते थोड़ी धक्का-मुक्की भी होती है। अचानक MLA स्वयं चलकर अंदर आते हैं तथा टोलकर्मी को थप्पड़ रसीद कर देते हैं। 

MLA ने जिस टोलकर्मी को थप्पड़ मारा उनका नाम अजय यादव है। अजय पद्मा प्रखंड के नवाडीह के रहने वाले हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया था। MLA ने इस बाबत सफाई देते हुए कहा है कि हमने जल्दी गेट खोलने को बोला तो टोलकर्मी ने बदतमीजी की तथा बहस करने लगा। वहीं घटना के समय टोल प्लाजा में उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट खोलने में देरी जैसी मामूली बात पर भड़के MLA ने टोलकर्मी को थप्पड़ मार दिया। 

भारत घूमने आए 3 विदेशी, लोगों को बनाने लगे ईसाई, हुए गिरफ्तार

'नोटों पर छपे मुलायम यादव की तस्वीर..', केजरीवाल के बाद अब सपा नेता की मांग

सिंधु सेना महिला संगठन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -