कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज का निधन
Share:

बिलासपुर ​: मध्यप्रदेश की सीटों से सांसद रहे और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परसराम भारद्वाज का निधन हो गया। बिलासपुर में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। परसराम भारद्वाज का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर खरौद में किया जाएगा। यह क्षेत्र जांजगीर-चांपा जिला के अंतर्गत आता है। परसराम भारद्वाज वर्ष 1980 से 1998 तक सारगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रह चुके हैं। इस दौरान संयुक्त मध्यप्रदेश में वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। उन्होंने एक खेल शिक्षक के तौर पर अपने कैरियर की शुरूआत की।

परसराम भारद्वाज को राजनीति में लाने का श्रेय कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता स्व.विद्याचरण शुक्ल और स्व. शिव प्रसाद शर्मा को जाता है। परसराम भारद्वाज ने कांग्रेस को मजबूत करने में बहुत ही मत्वपूर्ण योगदान दिया। राजनीति में आने के बाद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस को आगे ले जाने और ग्रामीण स्तर से विधानसभा स्तर तक मजबूत करने का अथक कार्य किया।

यही नहीं उन्होंने कांग्रेस को एक प्रभावी और मजबूत विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए कई ऐसे मुद्दे सामने रखे जो बहुत ही महत्वपूर्ण थे। भारद्वाज 6 बार सांसद रहे। सारंगढ़ लोकसभा सीट पर हमेशा उनकी मजबूत दावेदारी रही। भारद्वाज के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -