कांग्रेस नेता चिदंबरम ने नाथ सरकार पर साधा निशाना, कहा गोकशी के लिए NSA लगाना गलत
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने नाथ सरकार पर साधा निशाना, कहा गोकशी के लिए NSA लगाना गलत
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के उस निर्णय को गलत ठहराया है, जिसमे राज्य सरकार ने गोकशी के मामले में तीन लोगों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाया है। चिदंबरम ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को संकेत कर दिया है कि उनसे गलती हुई है। इसके अलावा चिंदबरम ने अयोध्या राम मंदिर मसले पर बोलते हुए कहा कि, अयोध्या प्रथा का मामला नहीं है, यह विश्वास का मसला है।

ममता के गढ़ में शंखनाद करने के बाद, आज त्रिपुरा पहुंचेंगे पीएम मोदी

शुक्रवार को राजधानी के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी में अपनी किताब 'अनडाउंटेड: 'सेविंग द आइडिया ऑफ इंडिया' की लॉन्चिंग के अवसर पर चिदंबरम ने कहा है कि, मध्य प्रदेश में किया गया एनएसए का उपयोग (गोकशी के आरोप में गिरफ्तार 3 व्यक्तियों के खिलाफ) गलत था। उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गोकशी के मामले में आरोपी तीन लोगों पर एनएसए लगाया था।

कर्नाटक में राजनितिक नाटक जारी, 4 बागी विधायकों पर कार्यवाही करेगी कांग्रेस

वहीं अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए चिदंबरम ने कहा कि, अयोध्या प्रथा का मामला नहीं है, यह विश्वास का मसला है। उन्होंने कहा है कि सबरीमाला रिवाज का एक मुद्दा है। यह मत सोचिए कि हम रिवाज और विश्वास के मुद्दे को एक साथ जोड़कर देख सकते हैं। सबरीमाला में आधुनिक संवैधानिक मूल्यों के विपरीत एक प्रथा विद्यमान है। वहीं अयोध्या विश्वास का विषय है। यह भगवान श्री राम की जन्मभूमि है। इस विश्वास की वजह से लोगों का एक समूह भूमि पर दावा कर रहा है।

खबरें और भी:-

5-10 सालों में शर्ट और मोबाइल के पीछे लिखा मिलेगा ''मेड इन मध्य प्रदेश'' - राहुल गाँधी

राफेल सौदे को लेकर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, 'आप' बोली दर्ज कराएंगे मामला

बंगाल में पीएम मोदी का वार, 'दीदी' दिल्ली पहुँचने को बेताब और सिंडिकेट लूट रहा बंगाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -