'मोदी-शाह को मार क्यों नहीं डालते मुस्लिम ..', कहने वाले कांग्रेस नेता को मिला 'कामराजर अवार्ड'
'मोदी-शाह को मार क्यों नहीं डालते मुस्लिम ..', कहने वाले कांग्रेस नेता को मिला 'कामराजर अवार्ड'
Share:

चेन्नई: कांग्रेस नेता और तमिल वक्ता नेल्लई कन्नन को 2021 के कामराजर कथिर पुरस्कार (Kamarajar Kathir Award) से सम्मानित किया गया है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की मौजूदगी में चेन्नई में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शुक्रवार (24 दिसंबर) को कन्नन यह पुरस्कार दिया गया। उल्लेखनीय है कि कन्नन वही कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का क़त्ल करने के लिए मुस्लिमों को उकसाया था। इसके बाद जनवरी 2020 में उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने अरेस्ट भी किया था।

कन्नन के इस बयान का वीडियो गत वर्ष सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने तिरुनेलवेली में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। यह रैली नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ आयोजित की गई थी। कन्नन ने कहा था कि, 'मुस्लिमों ने अभी तक पीएम मोदी और अमित शाह को क्यों नहीं मारा? यदि उनकी (अमित शाह की) कहानी खत्म हो जाती है तो मोदी की कहानी भी खत्म हो जाएगी। मैं कुछ होने की उम्मीद कर रहा था, किन्तु कोई भी मुस्लिम ऐसा नहीं कर रहा है।'

कांग्रेस नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस विवादित टिप्पणी को रैली में पहुंचे मुस्लिम लोगों ने काफी सराहा भी था। किन्तु व्यापक स्तर पर कन्नन की इस भड़काऊ टिप्पणी की आलोचना की गई थी। भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश महासचिव के एस नरेंद्रन ने कन्नन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर सेलम सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था। हालाँकि एक सप्ताह के अंदर ही उन्हें जमानत भी दे दी गई थी।

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -