कांग्रेस नेता का दावा, राहुल गाँधी नहीं मायावती होंगी देश की अगली पीएम
कांग्रेस नेता का दावा, राहुल गाँधी नहीं मायावती होंगी देश की अगली पीएम
Share:

नई दिल्ली: कुछ ही महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पीएम पद की दावेदारी को लेकर चल रही बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। नटवर सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में महागठबंधन जीत दर्ज होगी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्षा मायावती पीएम पद की सबसे प्रबल दावेदार बनकर सामने आएंगी। उन्होंने कहा है कि देश की राजनीति का केंद्र उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा है कि बसपा जानती है कि उनका नेतृत्व मायावती करेंगी, इस समय मायावती का पलड़ा भारी है।

रूस: केर्च जलडमरूमध्य में दो पोतों में भड़की भीषण आग, 7 भारतीय नाविकों सहित 11 की मौत

अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपने बेटे जगत सिंह के लिए वोट मांगने करने पहुंचे नटवर सिंह ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री नहीं होगे, ये लगभग निर्धारित हो चुका है। उन्होंने कहा है कि बसपा अध्यक्षा मायावती पीएम पद की दौड़ में आगे चल रही हैं। उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस वर्तमान लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 88-90 तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा है कि मायावती के पीएम बनने की संभावनाएं प्रबल हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश का देश की राजनीति में बहुत अहम् रोल है।

इंडोनेशिया में फिर आये भूकंप के झटके

उन्होंने कहा है कि गठबंधन तो बनेगा ही और ये कोलकाता की रैली से स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा है कि केवल सोनिया गांधी के कारण ही कांग्रेस आज एकजुट है। इसके बाद पार्टी का बंटवारा होना स्वभाविक लगता है। आपको बता दें कि नटवर सिंह का ये बयान ऐसे समय आया है जब यूपी में बसपा-सपा ने कांग्रेस को दूर रखते हुए गठबंधन कर लिया है।

खबरें और भी:-

 

पीएम पद की दौड़ में शामिल हुए यशवंत सिन्हा, कहा दे सकता हूँ करोड़ों नौकरियां

बलूचिस्तान : तेल से भरे ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिंड़त, 30 की मौत

पेंट पहनकर आई महिला एंकर, तो भाजपा नेता मौसमी चटर्जी ने दी ये हिदायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -