दिल्ली: नगर निगम के कर्मचारियों को 'कांग्रेस नेता' ने पीटा, गाली-गलौच कर मुर्गा बनाया
दिल्ली: नगर निगम के कर्मचारियों को 'कांग्रेस नेता' ने पीटा, गाली-गलौच कर मुर्गा बनाया
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व MLA मोहम्मद आसिफ खान ने होर्डिंग हटाने पर दिल्ली नगर निगम (MCD) के कर्मचारियों की पिटाई की और गाली गलौज करके उन्हें मुर्ग़ा भी बना दिया। आसिफ खान के द्वारा की गई बदतमीजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

वायरल वीडियो में दिल्ली के ओखला से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर दो बार MLA निर्वाचित हो चुके आसिफ खान, MCD कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए नज़र आ रहे हैं। होर्डिंग हटाने को लेकर आसिफ खान, नगर निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और उन्हें को मुर्गा बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आसिफ खुद ही कर्मचारियों को डंडे से पीट रहे हैं। यही नहीं आसिफ खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क से जाते लोगों के सामने भी गाली गलौज करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान वहां से दिल्ली पुलिस की गाड़ी भी निकली, मगर किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान उन्होंने ओखला के आम आदमी पार्टी (AAP) से MLA अमानतुल्लाह खान के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की।     

MCD कर्मचारियों को पीटे जाने का वीडियो सामने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में कांग्रेस नेता मोहम्मद आसिफ खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम एक वायरल वीडियो के आधार पर ओखला के पूर्व कांग्रेस MLA मोहम्मद आसिफ खान के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। जिसमें वे पोस्टर हटाने वाले लोगों के साथ बदसलूकी करते हुए नज़र आ रहे हैं।

 'लालू यादव बीमार हैं, कोर्ट नहीं जा सकते...', लेकिन जीप चला सकते हैं, चुनाव प्रचार कर सकते हैं

कांग्रेस ने 3 साल से नहीं दिया किराया, बुजुर्ग बोला- मेरी नातिन की शादी है साहब...

आज बाढ़ और बरौनी को सौगात देंगे सीएम नीतीश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -