'वो उत्पीड़न-बलात्कार-नरसंहार से भाग रहे हैं...', रोहिंग्याओं पर छलका कांग्रेस नेताओं का दर्द
'वो उत्पीड़न-बलात्कार-नरसंहार से भाग रहे हैं...', रोहिंग्याओं पर छलका कांग्रेस नेताओं का दर्द
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल साझा किया है, जिसका शीर्षक है कि ‘रोहिंग्या सुरक्षा के लिए खतरा हैं: बीजेपी’। इस पर मनीष तिवारी ने कहा कि अगर सभी अवैध प्रवासी किसी भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, तो अमेरिका, यूरोप और अन्य विकसित देशों के आसपास रह रहे हजारों गैर-दस्तावेज भारतीयों को क्या कहा जाए? उन्होंने आगे कहा कि, रोहिंग्या लोगों की त्रासदी हृदयविदारक है। वे (रोहिंग्या) उत्पीड़न, बलात्कार और नरसंहार से भाग रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 17 अगस्त को प्रेस वार्ता करते हुए कहा था कि रोहिंग्या घुसपैठिए भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। अरविंद केजरीवाल राष्ट्र सुरक्षा को ताक पर रखकर तुष्टिकरण की सियासत कर रहे हैं। अभी कुछ वक़्त पहले ऐसी मीडिया रिपोर्ट आईं, जिसमें जो तथ्य थे वो जनता को भ्रमित करने के लिए थे। उस पर गृह मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है कि राष्ट्र सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रोहिंग्या घुसपैठिए हमारे देश की अखंडता के लिए खतरा हैं।

भाटिया ने कहा था कि हमारे देश का कानून ये कहता है कि रोहिंग्याओं को डिपोर्ट किया जाएगा और ये क्षेत्राधिकार गृह मंत्रालय का है। ऐसा क्यों हुआ कि 29 जुलाई को मीटिंग में जिसका नेतृत्व दिल्ली के मुख्य सचिव ने किया, उसमें जल्दबाजी में एक फैसला किया गया कि इन सभी घुसपैठियों को EWS के लिए बन रहे घरों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि मंत्रालय ने गैर कानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या घुसपैठियों को EWS के फ्लैट देने का दिल्ली सरकार को कोई आदेश नहीं दिया गया है।

बाहरी लोगों को मतदान का अधिकार क्यों नहीं देना चाहती महबूबा मुफ़्ती ? केंद्र पर साधा निशाना

जिस 'गैंगस्टर' को बचाने में जुटी रही कांग्रेस, उस मुख़्तार अंसारी के ठिकानों पर ED की रेड

संजय राउत को एक और बड़ा झटका, ED की छापेमारी में हुआ नया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -