कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्तिकेश्वर पात्रा का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम साँस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्तिकेश्वर पात्रा का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम साँस
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का देहांत हो गया है। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इस बारे में उनके परिवारिक सूत्रों से जानकारी दी गई है कि उनका देहावसान सोमवार की रात को हुआ था। बताया जा रहा है कि 79 साल के कार्तिकेश्वर पात्रा के परिवार में उनकी पत्नी उमारानी, तीन बेटियां और एक पुत्र है। उनकी पत्नी भी MLA रह चुकी हैं।

कार्तिकेश्वर पात्रा के देहांत पर उनकी पत्नी उमारानी ने कहा कि वह बीते कुछ दिनों से बहुत बीमार थे और सोमवार देर रात उपचार के लिए भुवनेश्वर ले जाते वक़्त उनकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। कार्तिकेश्वर पात्रा के सम्बन्ध में बताया जाता है कि वह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। बताया जाता है कि पात्रा 1971, 1974 और 1980 में बालासोर जिले के भोगराई विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे और वह 1991 में बालासोर लोकसभा सीट से भी चुनाव जीते थे।

वहीँ, पात्रा के निधन पर ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक और अन्य गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है। पात्रा कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भी हमेशा से जुड़े रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। पात्रा ने काफी समय तक संस्कृति और साहित्य पर शोध कार्य भी किया था।

सिंगापुर बैंक डिजिटल व्यापार रजिस्ट्री बनाने के लिए हुए एकजुट

YONO पर बड़ा फैसला लेने वाली है SBI, चेयरमैन ने दिए संकेत

सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त, IT सेक्टर के शेयर गिरे

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -