कांग्रेस को आज लगेगा बड़ा झटका! भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद
कांग्रेस को आज लगेगा बड़ा झटका! भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद
Share:

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से देश में राजनीतीक हलचल काफी बढ़ गई है वही इस बीच कई नामी हस्तियां भाजपा में शामिल हुई है इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के पश्चात् कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टीम से एक और बहुत महत्वपूर्ण विकेट गिरा है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो जाएंगे। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज जितिन प्रसाद को पार्टी में सम्मिलित कराएंगे। फिलहाल जितिन प्रसाद अभी-अभी गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद बीते कई दिनों से पार्टी हाईकमान से खफा थे। वह कांग्रेस में तवज्जो न प्राप्त होने पर तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी व्यक्त भी कर चुके हैं। 

जितिन प्रसाद की शिकायत को पार्टी हाईकमान ने नजरअंदाज किया। यही कारण है कि उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। वही इससे कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगने की संभावना है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से भले ही अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वही अब देखना ये है कि जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात् कांग्रेस कि क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

खाद्य वितरण की सुरक्षा और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए फिलीपींस ने शुरू की नवीनतम पहल

श्रीलंका में 210,000 के पार हुए कोरोना संक्रमित केस

बड़ी खबर! भाजपा में आज शामिल होगा एक और बड़ा लोकप्रिय चेहरा, राज्यसभा सांसद ने दी खबर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -