कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीतिक दलों से किया यह आह्वान
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीतिक दलों से किया यह आह्वान
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आए दिन अपनी बयानों के चलते चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने किसानों पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं। इन सवालों को उठाते हुए उन्होंने राजनीतिक दलों से किसानों के समर्थन में ट्विटर से आगे चलकर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। जी दरअसल दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर यह कहा है कि, 'जिन 16 राजनीतिक दलों ने किसान विरोधी कानूनों के कारण राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार किया है, उन्हें किसानों के पक्ष में ट्विटर से आगे चल कर, सड़कों पर उतरना चाहिए।'

वहीँ आगे उन्होंने लिखा है, 'राजनाथ जी, आपने टिकैत जी के पक्ष में कंधे से कंधा मिला कर किसानों के लिए संघर्ष करने का वादा किया था, अब कब करेंगे? भाजपा वही कर रही है जो ब्रिटिश हुकूमत ने आजादी की लड़ाई में भारत लड़ रहे सेनानियों के विरुद्ध किया था। सिडेशन का केस लगाया था। गोरे चले गए चेले छोड़ गए।' वैसे अब बात करें किसान आंदोलन के बारे में तो यह एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है। बीते शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था, 'हम प्रदर्शन स्थल खाली नहीं करेंगे, हम पहले अपने मुद्दों पर भारत सरकार से बात करेंगे।'

उनके अलावा सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा, 'सरकार जो भी करे हम सिंघु बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे। जब तक कानून रद्द नहीं हो जाते और MSP पर नया कानून नहीं बन जाता हम यहां से नहीं जाएंगे। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी भी गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे हैं।'

'रामायण' पर 300 करोड़ की फिल्म बनाएंगे मधु मेंटाना! राम-सीता के किरदार में नजर आएंगे ये स्टार्स

हनोई में हुई कोरोना के मामलों में वृद्धि, नए मामले आए सामने

IND vs ENG: भारतीय खिलाड़ियों ने पास किया पहला टेस्ट, सीरीज से पहले होंगे 2 और इम्तिहान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -