पुण्यतिथि पर देश ने किया इंदिरा को याद, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता
पुण्यतिथि पर देश ने किया इंदिरा को याद, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता
Share:

नई दिल्ली : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी को देशभर में उनके पुण्य स्मरण पर याद किया जा रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि है। इस दौरान सुबह से ही उनकी समाधि शक्तिस्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शक्ति स्थल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। राष्ट्रपति के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शक्तिस्थल पहुंचे। दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की धुंध के बीच गणमान्य जन शक्ति स्थल पहुंचे और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

गांधी परिवार कुछ देर समाधि स्थल भी रूका इस दौरान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी शक्ति स्थल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपनी इंडोनेशिया की यात्रा पर रवाना होंगे। इसके पहले उन्होंने शक्ति स्थल के दर्शन किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व. गांधी को श्रद्धासुमन अपनी भावनाओं से व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने ट्विट कर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने बढ़- चढ़कर भागीदारी की और इंदिरा गांधी की सक्रिय राजनीति में अपने पिता जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु होने के बाद स्व. नेहरू की जिम्मेदारी संभाली।

उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला। इसके बाद वे देश की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं। गांधी परिवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदिरा गांधी की स्मृतियों में खो गए। दूसरी ओर भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने भी राजनीतिक सद्भाव प्रदर्शित कर इंदिरा गांधी को याद किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -